24 घंटे बाद मिला अरविंद का शव, यमुना में डूबने से हुई थी मौत
कौशाम्बी, जून 4 -- एयरपोर्ट थाने के ताहिरगंज मजरा फूलनगर उर्फ फुलवा गांव स्थित यमुना घाट पर बुधवार सुबह स्नान के दौरान डूबे युवक का शव 24 घंटे बाद घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर दूर मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डाही नुमाया गांव निवासी हीरालाल चौरसिया का 24 वर्षीय पुत्र अरविंद चौरसिया उर्फ बाराती बुधवार सुबह अपने बड़े भाई सचिन समेत गांव के अक्षय सेन, कन्हैया चौरसिया और शिवमूरत पटेल के साथ फूलनगर उर्फ फुलवा गांव के मजरा ताहिरगंज स्थित यमुना घाट पर स्नान करने गया था। स्नान के दौरान अरविंद तैरना सीख रहा था। इसी बीच वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। अरविंद को बचाने के प्रयास में उसके साथी और भाई भी पानी में फंस गए। हालांकि घाट पर मौजूद नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए चारों य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.