24 घंटे बाद भी पता नहीं चला कि रिवॉल्वर किसी
लखनऊ, जुलाई 15 -- न्यू हैदराबाद निवासी 19 वर्षीय बीबीए छात्र हर्ष सिंह की आत्महत्या के मामले में असलहा कहां से आया, इसका पता 24 घंटे बाद भी नहीं चल पाया है। पुलिस लाइसेंसी रिवॉल्वर के मालिक की तलाश कर रही है। न्यू हैदराबाद स्थित काला कांकर हाउस के पास रहने वाले हर्ष ने सोमवार को अपनी कनपटी में गोली मारकर जान दे दी। हर्ष के बाबा स्व. डॉ. कृष्ण मोहन सिंह केजीएमयू के संस्थापक कुलपति थे। पिता डॉ. कुंवर कांत सिंह शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर थे, जिनकी कुछ वर्ष पहले मौत हो चुकी है। परिवार में कई लोग चिकित्सक और प्रतिष्ठित पदों पर हैं। घटना के बाद से परिवार सदमे में है। जांच में सामने आया कि हर्ष ने लाइसेंसी रिवाल्वर से आत्महत्या की। लेकिन रिवॉल्वर किसकी थी, हर्ष ने खरीदी थी या किसी ने दी थी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। मौके से रिवॉल्वर से जुड़े कोई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.