24 घंटे बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से उपभोक्ता परेशान
मऊ, अप्रैल 5 -- मुहम्मदाबाद गोहना। वलीदपुर नगर पंचायत के मोहल्ला उत्तर का पूरा में ट्रांसफार्मर जलने के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी बिजली विभाग द्वारा नहीं लगाया जा सका है। इससे बिजली नहीं मिलने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत वलीदपुर के मोहल्ला उत्तर का पूरा में लगा 400 केबी का ट्रांसफार्मर जो शुक्रवार को दोपहर में जल गया था। तभी से बिजली बाधित है, लेकिन शनिवार को देर शाम तक ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया, जिससे मोहल्ले वासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे भारी आक्रोश व्याप्त है। इस बाबत अवर अभियंता रामविलास ने बताया कि जले ट्रांसफार्मर के लिए एस्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। जल्द ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.