24 घंटे बाद नगवां-चोचकपुर पांटून ब्रिज से चालू हुआ आवागमन
चंदौली, मई 11 -- धानापुर हिन्दुस्तान संवाद। लोक निर्माण विभाग के अथक प्रयास के बाद आखिरकार चंदौली और गाजीपुर को जोड़ने वाला गंगा पर बने नगवा-चोचकपुर पांटून ब्रिज से 24 घंटे बाद आवागमन शुरू हो गया। शुक्रवार को इस पुल का एक पीपा के डूबने के कारण आवागमन बन्द हो गया था। बीते शुक्रवार की देर रात एक जर्जर पांटून पुल में पानी भरने और उसके गंगा में डूब जाने से पुल से आवागमन बंद हो गया। संयोग अच्छा रहा कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना की जानकारी होने के तुरंत बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को मौके का निरीक्षण कर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया।
पुल की स्थिति नगवां चोचकपुर के बीच गंगा पर जो पांटून ब्रिज बना है। वह चंदौली और गाजीपुर को एक दूसरे को सीधे जोड़ता है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पुल निर्माण में जर्जर पीपा लगे होने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.