हरदोई, फरवरी 21 -- पिहानी। तालाब में डूबी दोनों किशोरियों के शव 24 घंटे बाद शनिवार को एसडीआरएफ और पीएसी की टीम ने तालाब से बरामद कर लिए। शुक्रवार को तीन किशोरियां तालाब से सिंघाड़ा निकालने गईं थीं, जिनमें से दो डूब गई थीं। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार सुबह 10:30 बजे पहले प्रियंका का शव टीम ने बरामद किया और उसके लगभग एक घंटे बाद आरुषि का शव भी मिल गया। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे रामपुर गांव निवासी प्रियंका और आरुषि और देहात कोतवाली के चितरई गांव की जानवी तालाब से सिंघाड़ा लेने गई थीं। अचानक तीनों अनियंत्रित होकर तालाब में डूबने लगी थीं। किसी तरह तैरकर जानवी बाहर निकल आई थी पर आरुषि और प्रियंका का कोई पता नहीं चल रहा था। मौके पर पीएसी का बाढ़ राहत दल और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया था। देर शाम तक खोजबीन के बाद भी कोई पता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.