हाथरस, मार्च 28 -- हाथरस। रामनवमी के अवसर पर शहर में निकली तिमंजिला मूंछों वाली रामजी महाराज की रथयात्रा के चलते काटे गए तार को शनिवार की सुबह से ही विद्युत विभाग के कर्मचारी और लाइनमैन जोड़ने वाले लगे रहे। तार जोड़े जाने के साथ ही 24 घंटे के बाद शहर के आठ हजार घरों में विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली आने के साथ ही लोगों ने राहत की सांस ली।रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को शहर में मूंछों वाले श्रीरामचंद्र जी महाराज की भव्य तिमंजिला रथयात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई थी। तिमंजिला रथयात्रा के चलते शहर के चामड़ गेट, सब्जी मंडी, नयागंज चौराह, नयागंज, मोती बाजार, सर्राफा चौक, गुड़िहाई बाजार, कमला बाजार, बड़े सासनी गेट, मैंडू रोड आदि स्थानों पर बिजली के तार काटे गए थे। जिसके चलते इन इलाके और इन से जुड़े गली-मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति बाधित रही थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.