गिरडीह, फरवरी 20 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विनय संथालिया ने गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ जनसमर्क अभियान चलाया। इस दौरान बुधुवाडीह, मायाराम टोला, रोपमहुवा, राजा चौक, बड़ा चौक, गांधी चौक, कर्बला रोड, सिनेमा रोड, शहीद चौक आदि कई टोला मुहल्ला में जनसम्पर्क अभियान चलाया। लोगों से मिलकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। कहा कि वह 24 घंटे 365 दिन आपके हर सुख दुःख में साथ रहूंगा। कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सफाई और आवास के लिए, नगर के संपूर्ण विकास के लिए, विकास में जन भागीदारी के लिए, नगर पंचायत में आपके संघर्षों की आवाज बनने के लिए मैं चुनाव लड़ रहा हूं। संथालिया ने कहा कि मैं जिस टोला मुहल्ला में जनसपंर्क कर रहा हूं मुझे जनता का समर्थन भी मिल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.