24 घंटे तक स्कूलों में सुरक्षित रखना होगा एमडीएम का सैम्पल
बस्ती, अगस्त 23 -- बस्ती, निज संवाददाता। परिषदीय स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले मध्याह्न यानी पीएम पोषण योजना के तहत परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर विभाग बेहद सख्त है। बीएसए अनूप कुमार तिवारी ने सभी विद्यालयों में पकाये जाने वाले एमडीएम का सैम्पल अनिवार्य रूप से सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है। रैंडम आधार पर पके भोजन के सैंपल लेकर प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी। विद्यालयों में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम पहुंचकर बच्चों को परोसे जा रहे पके-पकाए भोजन के नमूने एकत्र करेगी। इन नमूनों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला भेजा जाएगा। वहां भोजन की गुणवत्ता की विस्तृत जांच होगी। साथ ही बीएसए ने स्कूलों में साफ-सफाई को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है。 यह भी पढ़ें- Aligarh N...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.