24 घंटे के लिए आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का रेड अलर्ट जारी
एटा, मई 30 -- पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी की मार झेल रहे जिलेवासियों को मौसम के बदले मिजाज ने बड़ी राहत दी है। शुक्रवार को अचानक मौसम में आए बदलाव के चलते जिले के अधिकतम तापमान में 09 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही अधिकतम तापमान लुढ़क कर 37 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शुक्रवार को मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी ने प्रशासन और आम जनता की चिंताएं बढ़ा दी हैं। मौसम वैज्ञानिक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटे जिले के लिए बेहद संवेदनशील हैं। मौसम विभाग ने जिले के सभी क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। यह भी पढ़ें- तेज व ठंडी हवाओं से मिली राहत, तापमान में भारी गिरावट इस दौरान जिले में 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान, तेज हवाएं चलने और भारी ओलावृष्टि की प्रबल आशंका जत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.