जौनपुर, मई 11 -- डोभी(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के हीरापुर मचहटी में एक ही गांव के दो युवकों की मौत के बाद 24 घंटे के अंदर परिजनों को सरकार ने आर्थिक सहायता की है। दैवीय आपदा के तहत रविवार को चार-चार लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। चंदवक थाना क्षेत्र के हीरापुर मचहटी निवासी प्रवेश यादव पुत्र लौजरी यादव और शिवम चौरसिया पुत्र महेश चौरसिया की शनिवार को गोमती नदी में नहाते समय डूब जाने से मौत हो गई थी। इस मामले में डीएम ने दोनों मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता भेजी है। पूर्व विधायक दिनेश चौधरी के हाथों सहायता राशि दी गई। मौके पर नायब तहसीलदार मोहम्मद हुसैन, लेखपाल चंद्र मोहन यादव, भाजपा नेता आशीष सिंह, मोनाल सिंह, ग्राम प्रधान सियाराम यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...