बहराइच, सितम्बर 3 -- बहराइच, संवाददाता। मंगलवार को मटेरा थाना इलाके में चेन लूट की घटना कारित करने वाले लुटेरे को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में बदमाश के एक पैर में गोली लगी है। दूसरा बदमाश भागने में सफल रहा है उसको भी पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगी हैं। यह भी पढ़ें- Bahraich News: मुठभेड़ में एक लुटेरा पुलिस गोली से घायल, दूसरा फरारमुठभेड़ की जानकारी बदमाशों की मुठभेड़ मटेरा थाने के शंकरपुर नानपारा रोड के बिलवा नहर मोड़ के पास बुधवार रात हुई। स्वाट प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक राशिद अली व उनकी टीम, मटेरा थानाध्यक्ष प्रेम पाल सिंह ने बाइक सवार लुटेरों की घेराबंदी की। लुटेरों ने पुलिस टीम पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में एक लुटेरे के पैर में गोली लगी। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि ...