सहरसा, अप्रैल 22 -- सलखुआ, एक संवाददाता। पूर्वी कोसी तटबंध के स्पर संख्या 117/15 पर डूबे 16 वर्षीय मजदूर धर्मवीर चौधरी का शव घटना के 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया गया। मंगलवार को दूसरे दिन एसडीआरएफ की टीम द्वारा चलाए गए सर्च अभियान के दौरान कोसी नदी में शव तैरता हुआ दिखाई दिया। टीम ने तत्परता दिखाते हुए शव को बाहर निकाला। शव मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। शव बरामद होते ही परिजनों में चीख- पुकार मच गई। मृतक की मां झालो देवी का रो - रोकर बुरा हाल था। वह बार-बार बिलखते हुए कह रही थी कि अब घर कैसे चलेगा। यह भी पढ़ें- 24 घंटे बाद मिला किशोर मजदूर का शव, परिवार में मातम उसकी करूण पुकार सुनकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। धर्मवीर अपने परिवार का कमाऊ सदस्य था और हाल ही में मजदूरी के लिए घर से निकला था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.