सुशील कुमार सिंह, मई 8 -- Bihar Latest News: बिहार के भोजपुर (आरा) जिले के चार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हत्या, सड़क हादसे और डॉक्टर की लापरवाही की एक के बाद एक चार बड़ी वारदातें सामने आई हैं। इन घटनाओं में चार लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। जिले के चौरी थाना क्षेत्र में महज 200 रुपये और दहेज की एक बाइक के लिए बेरहमी से खून बहा दिया गया, वहीं दूसरी तरफ एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने एक हंसते-खेलते घर का चिराग बुझा दिया। इसके अलावा रफ्तार के कहर ने भी एक जिंदगी छीन ली। एक साथ हुई इन मौतों से पूरे जिले में दहशत का माहौल है और पुलिस सभी मामलों में घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है।दहेज के लिए विवाहिता की हत्या सिन्हा थाना क्षेत्र के छपरापर गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। मृतका के मायके वालों और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.