सिमडेगा, मई 9 -- जलडेगा, प्रतिनिधि।प्रखंड के ठाकुरबाड़ी स्थित जगन्नाथ मंदिर का महीनो से खराब पड़ा चापालक दुरुस्त हो गया। महीनों से खराब पड़ा चापाकल को दो दिन पूर्व हिंदुस्तान ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया और शुक्रवार को खराब चापाकल को ठीक कर दिया गया। इधर चापाकल ठीक होने पर ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि मंदिर परिसर के समीप लगा एकमात्र चापानल पिछले दो-तीन माह से खराब पड़ा था, जिससे आसपास के लगभग 50 परिवारों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों को दूर-दराज क्षेत्रों से पानी लाना पड़ता था। वहीं मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी परेशानी हो रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.