मोतिहारी, मार्च 19 -- मोतिहारी, हिप्र.। महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में जख्म प्रतिवेदन और पोस्टमार्टम के प्रतिवेदन को अपडेट करने को लेकर गुरुवार को बैठक हुई। बैठक में डीएम सौरभ जोरवाल ने निर्देश दिया कि 24 घंटे के अन्दर जख्म प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करें। डीएम ने सदर अस्पताल के उपाधीक्षक को निर्देश दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी चौबीस घंटे के अन्दर प्रतिवेदित करें। रात्रि में होने वाले पोस्टमार्टम में अगर अनुमति का पत्र लंबित हो तो तत्काल उसकी सूचना दें। किसी भी परिस्थिति में जख्म प्रतिवेदन व पोस्टमार्टम प्रतिवेदन लंबित नहीं रहना चाहिए। एसपी स्वर्ण प्रभात ने सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि आपसी समन्वय के साथ काम करें ताकि समय से प्रतिवेदन मिल जाय।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...