भागलपुर, मार्च 22 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। शुक्रवार शाम तेज आंधी के साथ शुरू हुई बारिश शनिवार शाम तक जारी रही। इस दौरान सिर्फ शहरी क्षेत्र में 900 से अधिक फ्यूज कॉल आए। मसलन इतने लोगों ने बिजली की खराबी की शिकायत दर्ज करायी। वहीं शनिवार देर शाम करीब 6 बजे सबौर ग्रिड के पास 33 केवी के दो केबल जल गए। इसकी वजह से मेडिकल कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज फीडर ठप हो गया। आनन फानन में दूसरे सबस्टेशन से 11 केवी लाइन को टैग कर इससे जुड़े इलाकों में बिजली बहाल की गई। शुक्रवार की रात से लगातार रुक रुककर बारिश हो रही है। भीखनपुर क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण तीन से चार घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। बाजार क्षेत्र में भी बिजली आती-जाती रही, जिससे दुकानदार और आम लोग दोनों परेशान हुए। आधे घंटे आपूर्ति होती, तो अगले एक घंटे के लिए कट जाती, जिससे कामकाज प्र...