मुजफ्फरपुर, नवम्बर 28 -- बिहार में मौत पर परिजनों को दिए जाने वाली मुआवजे के भुगतान में भी लापरवाही बरती जा रही है। मुजफ्फरपुर में तीस मामलों में डूबने से होने वाली मौत में मुआवजा भुगतान नहीं होने से परिजन परेशान हैं। जिस मुआवजे को घटना के 24 घंटे के अंदर भुगतान कर देना है, वह चार माह बाद भी पीड़ित परिवारों को नहीं मिल सका है। जिले में ढाई दर्जन परिवारों को मुआवजा मिलने में हो रही इस देरी का लाभ बिचौलिए उठाने की ताक में हैं। वे पीड़ित परिवारों को जल्द भुगतान का झांसा दे सौदेबाजी कर रहे हैं। तीन अगस्त को कुढ़नी के छाजन निवासी गणेश राय के पुत्र 25 वर्षीय ऋषभ की तो बंदरा प्रखंड के बंदरा चंदौली गांव निवासी अशोक कुमार चौधरी के 25 वर्षीय पुत्र निशांत की मौत डूबने से हो गई थी। घटना को हुए चार माह बीतने में तीन या चार दिन ही शेष हैं, लेकिन मुआवजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.