24 घंटे का अखण्ड कीर्तन प्रारम्भ
सिमडेगा, मार्च 29 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। शिव मंदिर में चैत्र एकादशी में रविवार को 24 घंटे का अखण्ड कीर्तन प्रारम्भ हुआ। इससे पहले पुरोहित सूर्यकांत झा ने यजमान परमानंद दास के हाथों पूजा विधि पूर्वक सम्पन्न कराया। दोपहर से हरे राम हरे राम राम हरे हरे नाम कीर्तन प्रारंभ हुआ। रविवार की रात्रि में प्रखंड के ताराबोगा, जामडी, केरिया, पंडरीपानी, धवाईपानी, कार्रमुंडा, जोराम सहित कई कीर्तन मंडली द्दारा कीर्तन किया जाएगा। सोमवार को हवन, पूर्णाहुति और महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में रामनवमी पूजा समिति के सदस्यों ने अहम योगदान दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.