24 घंटे का अखंड हनुमान चालीसा पाठ शुरू
धनबाद, मई 18 -- लोयाबाद स्थित श्रीश्री संकटमोचन हनुमान मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय प्रथम वार्षिकोत्सव का शुभारंभ रविवार को हुआ। महोत्सव के पहले दिन मंदिर परिसर में दोपहर से 24 घंटे का अखंड हनुमान चालीसा पाठ शुरू हुआ। इससे पूर्व यजमान सुनील पांडेय एवं उनकी पत्नी रीता देवी ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे। दूसरे दिन कीर्तन मंडली द्वारा 24 घंटे का अखंड कीर्तन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में कृपाशंकर सिंह, शंकर केशरी, मन्नू सिंह, संजू विश्वकर्मा, सुरेश यादव, मुकेश झा, राजा शर्मा, राजा रॉय सहित अन्य समिति सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.