24 घंटे काम, नींद का भी हिसाब नहीं! जयशंकर ने बताई कैसी है उनकी विदेश मंत्री वाली जिंदगी
नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपनी व्यस्त दिनचर्या और काम के दबाव को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि विदेश मंत्री की जिम्मेदारी संभालते हुए उनका हर दिन एक जैसा नहीं होता। कभी वह देश में होते हैं तो कभी किसी दूसरे देश में। लगातार यात्राएं, अलग-अलग टाइम जोन, देर रात तक फोन कॉल और दुनिया भर की घटनाओं पर नजर रखना उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है। इसके बावजूद वह अपनी सेहत और मानसिक सुकून के लिए योग, संगीत, फिल्में और किताबों के लिए समय निकालने की कोशिश करते हैं। हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2026 में बातचीत के दौरान जयशंकर ने बताया कि एक सक्रिय विदेश मंत्री के लिए सामान्य दिनचर्या का पालन करना आसान नहीं है। उनके मुताबिक, इस जिम्मेदारी में न तो सोने का कोई निश्चित समय होता है और न ही सात-आठ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.