लखीमपुरखीरी, मार्च 3 -- होली के त्यौहार को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड़ पर है। अस्पतालों में इमरजेंसी सुविधा के साथ एंबुलेंस भी तैनात की गयी है। इसके साथ जिला अस्पताल में तीस बेड का वार्ड तैयार किया गया है। इमरजेंसी सुविधाओं का हाल जानने सीएमओ ने रात्रि निरीक्षण भी किया। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि होली के त्यौहार पर संभावित दुर्घटनाओं और आपात स्थितियों को देखते हुए सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इमरजेंसी सेवाओं की विशेष रूप से जांच की गई। निरीक्षण की शुरुआत रविवार दोपहर पीएचसी पड़रिया तुला एवं सुंदरवल से की गई। इसके बाद वह सायं लगभग 5:30 बजे सीएचसी पलिया पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड, ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ , दवाओं तथा उपकरणों की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद रात लगभग आठ बजे चंदनचौकी नौ बजे गौरीफंटा सामुदायि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.