नई दिल्ली, जून 2 -- स्मार्टफोन्स अब हमारी जिंदगी का जरूरी हिस्सा बन चुके हैं। हम कहां जाते हैं, क्या खरीदते हैं, किस रास्ते से सफर करते हैं और किन जगहों पर सबसे ज्यादा वक्त बिताते हैं, इन सभी जानकारियों का बड़ा हिस्सा हमारे फोन में सेव होता रहता है। हालांकि, क्या आपने कभी सोचा है कि आपके फोन की तरह कई ऐप्स भी आपकी लोकेशन पर लगातार नजर रख सकते हैं, वह भी तब जब आप उन्हें इस्तेमाल नहीं कर रहे होते। इस बारे में सावधानी बरतना और जरूरी बदलाव करना अब महत्वपूर्ण हो गया है। साल 2026 में डिजिटल प्राइवेसी को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच टेक एक्सपर्ट्स और साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स स्मार्टफोन यूजर्स को अपने लोकेशन सेटिंग्स में बदलाव करने की सलाह दे रहे हैं। अच्छी बात यह है कि ऐप्स की इस बैकग्राउंड ट्रैकिंग को रोकने में पांच मिनट से भी कम वक्त लगता है औ...