बाराबंकी, जून 25 -- रामसनेहीघाट। गायत्री परिवार के संस्थापक एवं युग निर्माण योजना के प्रणेता युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के परिनिर्वाण दिवस और गायत्री जयंती के अवसर पर स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच 24 घंटे के अखंड गायत्री मंत्र जाप तथा पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गायत्री परिजनों ने भाग लेकर युगऋषि के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। 25 जून की सुबह छह बजे प्रारंभ हुआ अखंड गायत्री मंत्र जाप गुरुवार सुबह छह बजे पूर्ण हुआ। इसके उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न कराया गया। सायंकाल आयोजित दीप यज्ञ में 124 दीप प्रज्ज्वलित कर विश्व शांति, मानव कल्याण और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। यह भी पढ़ें- गायत्री जयंती पर दीप यज्...