24 घंटे, 2 कत्ल... सीतामढ़ी में गोलियों की गूंज से दहशत
सीतामढ़ी, मई 18 -- सीतामढ़ी। जिले में महज 24 घंटे के भीतर दो-दो हत्याओं ने जिले की फिजा को खौफनाक बना दिया है। एक के बाद एक हुई गोलीबारी की घटनाओं ने न सिर्फ लोगों में दहशत फैलाई है, बल्कि पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। यह भी पढ़ें- प्रादेशिक एक: सीएसपी संचालक की हत्या के विरोध में बवाल, 9 घंटे रहा जामपहली हत्या की घटना पहली वारदात महिंदवारा थाना क्षेत्र के नेउरी-सिरखिरिया पथ पर हुई, जहां बेखौफ बदमाशों ने शनिवार की दोपहर में किसान रामाशंकर राय (46) को सात गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। आम के बगीचे से लौट रहे रामाशंकर पर घात लगाकर हमला किया गया। खून से लथपथ हालत में उन्हें एसकेएमसीएच ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.