24 गाांवों में पेयजल संकट बरकरार
बांदा, जून 5 -- बदौसा। नरैनी ब्लाक के फतेहगंज क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक गांवो में पानी का संकट खत्म होने का नाम नही ले रहा । जलस्तर नीचे चले जाने से पानी की जगह हैंडपंप सू सू की आवाज के साथ बामुश्किल एक दो बाल्टी पानी ही निकाल पाते है । लोग अपनी प्यास मिटाने को किसी तरह इंतजाम कर ही लेते है । किसानों का कहना है कि घर मे बंधे दुधारू पशुओं की प्यास कैसे मिटाए । पानी की प्यास से ब्याकुल दुधारू पशु दूर दराज निकल जाते है । नरैनी ब्लाक क्षेत्र के गांव कुलसारी , परसित पुर , महुई , जरकढा , आलमगंज , महुई , पथरा , भदैया , संग्रामपुर , बरछा डडिया, गोबरी , गोडरामपुर , सहित तमाम गांवो लगे हैंडपंप बेमकसद साबित हो रहे है । इस क्षेत्र के गांवो में बनाये गए तालाब , बागै की सहायक छोटी नदियां , सूखी पड़ी है । किसान रामबरन , खेलावन , शिवपूजन , संजय उपाध्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.