जामताड़ा, अप्रैल 9 -- नारायणपुर। प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग की ओर से नारायणपुर प्रखंड के मुरलीपहाड़ी समेत कुल 24 गांवों में गुरुवार को नियमित टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। झारखंड सरकार के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नारायणपुर की एएनएम ने मुरलीपहाड़ी, घांटी-शिमला, ठकुरायडीह, बुधूडीह, पोखरिया, चंदाडीह-लखनपुर, बोरवा, शहरपुर, दक्षिणबहाल, नारायणपुर, भैयाडीह, कोरीडीह-वन, लालचंदडीह, कुंभरगेडिया सहित अन्य गांवों में शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का टीकाकरण किया।शिविर के दौरान एएनएम ने लाभुकों को टीकाकरण के महत्व और उससे होने वाले फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान ओपीवी, रोटा, पेंटा, एमआर एवं डीपीटी बूस्टर सहित विभिन्न टीके लगाए गए।इसके साथ ही महिलाओं को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया गया। एएनएम ने अस्थायी उप...