आजमगढ़, जून 26 -- मिल्कीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पवई विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 24 गांवों की बिजली आपूर्ति 10 घंटे तक बाधित रही। जिसके चलते भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे।33 केवी विद्युत उपकेंद्र पवई की बिजली आपूर्ति गुरुवार की रात को करीब साढ़े बारह बजे अचानक तकनीकी खराबी के चलते बाधित हो गई। जिससे उपकेंद्र से जुड़े 24 गांवों की बिजली गुल हो गई। दूसरे दिन शुक्रवर को दिन में करीब 11 बजे बहाल हुई। बिजली गुल होने से भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे। घरों में लगे पंखे और कूलर बंद होने से बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे अधिक परेशान दिखीं। वहीं बिजली न होने से पेयजल की भी समस्या उत्पन्न हो गई थी। पवई के उपखंड अधिकारी अवधेश सिंह यादव ने बताया कि तकनीकी खराबी आने के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। खराबी दूर होने के बाद आपूर्ति को...