24 गांवों के 7200 लोगों के खून की होगी फाइलेरिया जांच
धनबाद, अक्टूबर 8 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। जिले में फाइलेरिया के संक्रमण की तलाश के लिए स्वास्थ्य विभाग रात में अभियान चलाएगा। 22 अक्तूबर से 10 नवंबर तक चलने वाले नाइट ब्लड सर्वे में जिले के आठ प्रखंडों के 24 गांवों के 7200 लोगों के खून के नमूने लिए जाएंगे। हर गांव से 300 लोगों का ब्लड सैंपल लेकर फाइलेरिया की जांच की जाएगी। खास बात यह है कि इस बार पिछले अभियान की तुलना में प्रत्येक प्रखंड में एक अतिरिक्त गांव को सर्वे में शामिल किया गया है। अभियान की तैयारियों को लेकर बुधवार को सिविल सर्जन कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक हुई। जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला मलेरिया समन्वयक रमेश कुमार सिंह ने एमटीएस, एमपीडब्ल्यू, बीएचआई समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को सर्वे की रणनीति और प्रक्रिया की जानकारी दी। प्रत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.