गुमला, मार्च 23 -- डुमरी। प्रखंड सरहुल पूजा समिति की बैठक सरना स्थित धूमकुड़िया भवन में हुई। जिसकी अध्यक्षता जून उरांव ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि 24 मार्च को प्रखंड स्तरीय सरहुल पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद सुदर्शन भगत एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक शिव शंकर उरांव शामिल होंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8 बजे सरना स्थल पर पूजा-अनुष्ठान व सामूहिक प्रार्थना, 10 बजे प्रसाद वितरण, दोपहर एक बजे सरना स्थल से झखराकुंबा टांगरडीह तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद दो बजे सामूहिक नृत्य और शाम पांच बजे विभिन्न मंडलियों के बीच पारितोषिक वितरण किया जाएगा। बैठक में कई ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.