झांसी, नवम्बर 10 -- झांसी। यूटा ने भी आखिर कार विचार विमर्श कर ही लिया। अध्यक्ष यूटा ने कहा कि टेट की अनिवार्यता पर न्यायालय गंभीरता से विचार करे। साथ ही कहा कि आगामी 24 नवम्बर को दिल्ली के जंतर मंतर पर इकठ्ठा होेने के लिए शिक्षकों से समर्थन मांगा। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन जनपद- झांसी की एक आकस्मिक बैठक रानी लक्ष्मीबाई पार्क में हुई । जिसमें शिक्षक समस्याओं पर विचार विमर्श किया। बैठक की अध्यक्षता यूटा जिला अध्यक्ष अंकित बाबू राय व कार्यक्रम का संचालन जिलामंत्री प्रशांतदीप वाजपेई ने किया। बैठक में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टेट परीक्षा की अनिवार्यता ऑनलाइन उपस्थिति आदि पर विचार विमर्श हुआ। जिलाध्यक्ष ने बताया कि टीईटी के विरोध में यूटा के प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर के कुशल नेतृत्व एवं अखिल भारतीय शिक्षक संघर्ष मोर्चा द्वारा दिल्ली ...