संभल, जनवरी 4 -- संभल में अंग्रेज़ी नववर्ष एवं माघ मास की पावन तिथि पर आयोजित 24 कोसीय परंपरागत मासिक परिक्रमा ने आस्था का अनुपम दृश्य प्रस्तुत किया। कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। नववर्ष के पहले सप्ताह में जहां लोग पर्यटन की ओर रुख करते हैं। वहीं श्रद्धालुओं ने आस्था को प्राथमिकता देते हुए परिक्रमा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 24 कोसीय मासिक परिक्रमा फेरी के लिए सुबह सात बजे से वंशगोपाल तीर्थ पर श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया। पंडित विनीत शर्मा, उमेश शर्मा एवं रामगोपाल शर्मा द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती संपन्न कराई गई। समिति अध्यक्ष राजकुमार शर्मा एवं स्वामी भगवद् प्रिय ने भगवा ध्वज दिखाकर परिक्रमा का शुभारंभ कराया। परिक्रमा फेरी भुवनेश्वर तीर्थ पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने सामूहिक रुद्राष्टकम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.