संभल, जनवरी 29 -- संभल की ऐतिहासिक और धार्मिक पहचान से जुड़े 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग के निर्माण की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण हेतु करीब 100 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इस परियोजना के तहत 34 गांवों में करीब 35 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सुनील प्रकाश ने बताया कि 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं में शामिल है। इसी कारण परियोजना को विशेष महत्व देते हुए तेजी से प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पहले प्रशासन द्वारा इस परिक्रमा मार्ग के सौंदर्यीकरण के लिए 419 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन संशोधन के बाद अब यह प्रस्ताव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.