मुजफ्फरपुर, जून 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा गृहरक्षा वाहिनी की परीक्षा 10 जून को जिले के 24 केंद्रों पर होगी। परीक्षा एक पाली में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। परीक्षार्थियों को सुबह 8.30 बजे तक हर हाल में परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाना है। परीक्षा में 14808 परीक्षार्थी शामिल होंगे।कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए डीएम एवं एसएसपी द्वारा 24 स्टैटिक दंडाधिकारी 13 जोनल दंडाधिकारी तथा 5 उड़नदस्ता सहित पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों की ब्रीफिंग समाहरणालय सभागार में हुई। उन्हें परीक्षा संबंधी सभी दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया। डीएम ने सभी अधिकारियों को कदाचारमुक्त परीक्षा संचालित करने का निर्देश दिया।परीक्षा यह भी पढ़ें- 24 केंद्रों पर गृहरक्षा वाहिनी की परीक्षा...