खगडि़या, अप्रैल 22 -- बेलदौर । एक संवाददाता स्थानीय गांधी इंटर हाईस्कूल के खेल मैदान में गुरूवार से त्रिदिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ प्रारंभ हो जाएगा। इसके लिए सभी पूर्व तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यज्ञ को सफल बनाने के लिए बुधवार को डॉक्टर विभूति भूषण सिंह के अध्यक्षता में गायत्री परिवार के सक्रिय कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के पत्नी सह गायत्री परिवार के वंदनीय माता जी भगवती शर्मा के सौ वर्ष पूरे होने एवं उनके पुण्य तिथि के मौके पर आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि उक्त मैदान में बीस वर्ष पहले वर्ष 2006 में इस तरह का आयोजन किया गया था। यह भी पढ़ें- कलश यात्रा के साथ भागवत कथा व ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ यज्ञ प्रारम्भ होने के पूर्व कलश ...