24 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार
अररिया, अक्टूबर 7 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मोरंग जिले के विराटनगर महानगरपालिका वार्ड 18 स्थित रेलवे क्षेत्र में अस्थायी पुलिस पोस्ट भेडियारी पुलिस ने एक बाइक को रोका। मोटरसाइकिल पर नेपाल से भारत की ओर जा रहे चालक अररिया जिले के फुलकाहा निवासी 21 वर्षीय प्रवेश कुमार साह तथा मोटरसाइकिल के पीछे सवार 20 वर्षीय सुरेश कुमार साह पर संदेह होने पर जांच की गई। जांच के दौरान मोटरसाइकिल पर रखे दो बड़े काले प्लास्टिक के बोरे खोलने पर उनमें छिपाकर रखा गया गांजा 24 किलो 400 ग्राम बरामद हुआ। इसके बाद दोनों आरोपियों को मोटरसाइकिल सहित नियंत्रण में लेकर पुलिस कार्यालय रानी लाया गया है, जहां मामले में आगे की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.