मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के सभी अंगीभूत कॉलेज के दैनिक वेतन भोगी व संविदा शिक्षकेत्तर कर्मचारी 24 और 25 मार्च को कॉलेज में कार्य बहिष्कार करेंगे। बिहार राज्य महाविद्यालय और महाविद्यायल कर्मचारी प्रक्षेत्रीय संघ के बैनर तले कर्मचारी कई दिनों से अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन कर रहे हैं। पिछले दिनों भी कॉलेज के कर्मचारी दो दिवसीय सामूहिक अवकाश पर चले गए थे। इसके बाद से कर्मचारी लगातार आंदोलन कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...