मुरादाबाद, मार्च 26 -- मुरादाबाद। गुरुवार को अवकाश के बाद भी महानगर के अलग-अलग वार्डों में अभियान चलाकर 24 आवारा कुत्तों को पकड़कर एबीसी सेंटर भेजा गया। यहां पर उनकी नसबंदी की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उन्हें वहीं छोड़ जाएगा जहां से पकड़ा गया था। वहीं दूसरी ओर मुगलपुरा के वारसी नगर में आवारा कुत्तों ने मोहम्मद दानिश और सलीम पर हमला बोला। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि जिन इलाकों में आवारा कुत्तों को लेकर समस्या है वह निगम के कंट्रोल रूम पर कॉल कर सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...