पूर्णिया, अप्रैल 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देशानुसार पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो अमरकांत सिंह ने बुधवार को सीबीसीएस स्नातक थर्ड सेमेस्टर दिसंबर 2025 का परीक्षा आयोजित करवाने को लेकर परीक्षा कार्यक्रम, तिथि और परीक्षा केंद्रों का नाम घोषित कर दिया है। 24 अप्रैल से 5 मई तक यूजी थर्ड सेमेस्टर दिसंबर 2025 की परीक्षा आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय के अधीनस्थ 42 डिग्री महाविद्यालयों के परीक्षार्थियों के लिए विश्वविद्यालय के द्वारा पूर्णिया प्रमंडल में कुल 25 परीक्षा केंद्र बनाए गये है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। यूजी बैकलॉग थर्ड सेमेस्टर के परीक्षार्थी भी परीक्षा में शामिल होंगे। -पूर्णिया में 11 कटिहार में 5 अररिया में 6 और किशनगंज जिले में 3 प...