गाजीपुर, अगस्त 10 -- गाजीपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर एक सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ऐतिहासिक रैली की तैयारी के लिए जिले में 6 अगस्त से 24 अगस्त तक होने वाली पदयात्रा और 25 अगस्त को जिला मुख्यालय पर सरजू पांडे की पुण्यतिथि मनाई जाएगी। चौथा दिन बिरनो के धर्मागतपुर ग्राम सचिवालय से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड जनार्दन राम के नेतृत्व में पदयात्रा का कार्यक्रम सुबह शुरू किया गया। पदयात्रा के कार्यक्रम में अमेरिका सिंह यादव, राम अवध, रामलाल, राम शुक्ला, अंबिका चौहान, राम जन्म, फूलमैन, कैलाश यादव, संदीप चौहान आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- महंगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ भाकपा ने निकाली पदयात्रा यह भी पढ़ें- एक सितंबर को रामलीला मैदान पहुंचने के लिए अपील

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...