सहारनपुर, अक्टूबर 6 -- देवबंद। दारुल उलूम से संबद्ध संचालित देश भर के मदरसों के संगठन कुलहिंद राब्ता-ए-मदारिस-ए-इस्लामिया का सम्मेलन 24 अक्तूबर को दारुल उलूम में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान करीब साढ़े चार हजार से अधिक मदरसों के प्रबंधक मदरसों के संचालन में आ रही विभिन्न समस्याओं के समाधान, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और वर्तमान के हालात पर विचार विमर्श करेंगे। दारुल उलूम की सुप्रीम पावर कमेटी मजलिस-ए-शूरा की बैठक में बीते दिनों कुलहिंद राब्ता मदारिस-ए-इस्लामिया का सम्मेलन बुलाए जाने का निर्णय लिया गया था। 24 अक्तूबर को दारुल उलूम की रशीदिया मस्जिद में आयोजित होने वाले सम्मेलन में शामिल होने के लिए सोमवार को संस्था द्वारा सभी संबद्ध मदरसों को प्रबंधकों को पत्र जारी किया गया। दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने बताया कि सम...