24वें शहादत दिवस पर अमर शहीद संजीत सहनी को श्रद्धांजलि
पूर्णिया, जुलाई 4 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पूर्णिया पूर्व प्रखंड के दीवानगंज स्थित शहीद संजीत सहनी स्मारक परिसर अमर शहीद संजीत सहनी का 24वां शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद की भाभी द्वारा पूजा-अर्चना से हुआ। इसके बाद जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं ग्रामीणों ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि शहीद संजीत सहनी का सर्वोच्च बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर 2001 को संसद पर हुए आतंकवादी हमले के बाद चलाए गए सैन्य अभियान के दौरान 2 जुलाई 2002 को संजीत सहनी मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। यह भी पढ़ें- 24वें शहादत दिवस पर अमर शहीद संजीत सहनी को श्रद्धांजलि उनका साहस, राष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.