238 सीटें हारने वाली जन सुराज लड़ेगी उपचुनाव, प्रशांत किशोर बोले- भाजपा को गढ़ में घुसकर हराएंगे
पटना, मई 27 -- बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलने वाली प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने उपचुनाव लड़ने की तैयारी कर दी है। पीके ने पटना की बांकीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए ताल ठोक दी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी और इसी साल इस पर उपचुनाव होगा। प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि जन सुराज मजबूती से उपचुनाव लड़ेंगे और भाजपा को उसके गढ़ में घुसकर हराएंगे। बता दें कि पिछले बिहार चुनाव में पीके की पार्टी ने 238 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे और सभी पर हार मिली थी। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को शिवहर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा को सीधी चुनौती सिर्फ उनकी पार्टी ही दे सकती है। उन्होंने कहा कि इस सीट पर बीते 40-4...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.