भदोही, अप्रैल 12 -- भदोही, संवाददाता। अवकाश के दिन रविवार को यातायात पुलिस ने जिले में व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट, तीन सवारी के साथ निकले बाइक सवार एवं कार चालक निशाने पर रहे। अभियान में 214 दो पहिया तथा 24 चार पहिया सहित कुल 238 वाहनों का चालान किया गया। दो लाख तिरपन हजार पांच सौ रुपये का समन किया गया। यातायात प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से विभिन्न चौराहों पर अभियान चलाया जा रहा है। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ब्लैक फिल्म, फॉल्टी नंबर प्लेट/बिना नंबर प्लेट वाले निशाने पर रहते हैं। आह्वान किया कि शराब का सेवन करके वाहनों को कदापि ना चलाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...