238 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, जून 5 -- हथौड़ी। कल्याणपुर जानेवाली सड़क किनारे एक चाय की दुकान से गुरुवार शाम पुलिस ने 238 ग्राम गांजा बरामद किया है। मौके से सहिला रामपुर निवासी नरेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। थानेदार सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानेदार ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.