सीतामढ़ी, फरवरी 19 -- रुन्नीसैदपुर। थाना क्षेत्र के मानपुर रत्नावली गांव से पुलिस ने 2376 लीटर विदेशी शराब के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया एवं शराब लदे ट्रक को जप्त कर लिया । प्राप्त जानकारी के मुताबिक रुन्नीसैदपुर थानाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद के नेतृत्व में पुअनी साजन कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर मानपुर रत्नावली गांव से छापेमारी कर एक ट्रक विदेशी शराब को जप्त किया। जिसकी कुल मात्रा 2376 लीटर है । वही दो व्यक्ति को पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मुजफ्फरपुर जिला के हरिरामपुर थाना अंतर्गत धनुषी गांव के नया टोला निवासी शिवाजी सिंह के पुत्र रितिक कुमार के रूप में की गई है। वहीं दूसरे व्यक्ति की पहचान रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के मानपुर रत्नावली गांव निवासी चंद्र किशोर राय के पुत्र सुरेश राय के रूप में की ...