237 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
बक्सर, जुलाई 24 -- नावानगर, एक संवाददाता। बासुदेवा पुलिस ने विगत रात वाहन जांच अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एनएच 120 पर जीतवाडीह मोड़ के पास एक कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। साथ ही तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। शराब तस्कर की पहचान भोजपुर जिला के नवादा थाना अंतर्गत शिवगंज, शीतल टोला निवासी अभिषेक कुमार, पिता स्व. राजनाथ प्रसाद के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार पासवान ने बताया कि कार की तलाशी में विभिन्न ब्रांड की कुल 237 लीटर अंग्रेजी शराब व बियर की बोतलें बरामद हुई है। बरामद शराब में रॉयल स्टेज व रॉयल चैलेंज 750 एमएल की 24 बोतलें, 8 पीएम 180 एमएल की 478 टेट्रा पैक, आफ्टर डार्क ब्लू 180 एमएल की 281 टेट्रा पैक तथा किंगफिशर 500 एमएल की 166 बोतल बियर है। बरामद शराब व कर को जब्त कर थाना लाया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.