हल्द्वानी, मई 21 -- बृजेंद्र मेहता, हल्द्वानी। गौला नदी के कटाव से दो साल पहले क्षतिग्रस्त हुआ वनभूलपुरा-गौलापार बाइपास अब भी खतरा बरकरार है। सात मीटर चौड़ी सड़क बहने के बाद बनी चार मीटर चौड़ी वैकल्पिक सड़क लगातार कट रही है। हैरत की बात है कि 237 लाख रुपये सुरक्षा कार्य में खर्च कर चुका लोक निर्माण विभाग मानसून में फिर से बाइपास बंद होने को लेकर चिंतित नजर आ रहा है। वर्ष 2024 की आपदा में गौला नदी के तेज कटाव से

बाइपास की स्थिति वनभूलपुरा-गौलापार बाइपास की करीब सात मीटर चौड़ी और 120 मीटर लंबी सड़क बह गई थी। पिछले साल लोनिवि ने यातायात बनाए रखने के लिए कब्रिस्तान की ओर चार मीटर चौड़ी वैकल्पिक सड़क तैयार की और गौला नदी का कटाव रोकने को 90 मीटर लंबी व 12 फीट ऊंची सुरक्षा दीवार का निर्माण शुरू कराया। इसके लिए राज्य आपदा राहत मद से अब तक 237 लाख रुपये...