237 प्राथमिक कक्षा वाले स्कूलों को मिलेगा संपर्क टीवी डिवाइस
धनबाद, अगस्त 22 -- धनबाद। जिले के चिह्नित 237 प्राथमिक कक्षा वाले विद्यालयों में संपर्क टीवी डिवाइस उपलब्ध कराया गया। इसके माध्यम से प्राथमिक कक्षाओं में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान की अभिवृद्धि के लिए ऑडियो विजुअल कंटेंट तैयार कर उसके माध्यम से शिक्षण अधिगम की प्रक्रिया की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय धनबाद में 61 विद्यालयों के शिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित करते हुए अपग्रेड संपर्क टीवी डिवाइस के तकनीकी एवं शैक्षणिक उपयोग के संबंध में प्रशिक्षित किया गया। यह प्रशिक्षण सभी 237 विद्यालयों के एक-एक शिक्षकों को 25 अगस्त 2026 तक दिया जाना है। प्रशिक्षण में संपर्क फाउंडेशन के जिला समन्वयक महेश कुमार मंडल के साथ-साथ मास्टर ट्रेनर्स की ओर से प्रशिक्षण दिया गया। संपर्क टीवी डिवाइस का अपग्रेडेड वर्जन उपल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.