गोरखपुर, अप्रैल 10 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जनपद में चयनित 236 ईसीसीई एजुकेटरों को ऑफर लेटर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी ने की। इस अवसर पर जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) नितिन कुमार पाण्डेय, एसआरजी सदस्य राकेश दुबे, रमेश पाण्डेय, राजीव राय तथा एआरपी अजीत कुमार उपाध्याय और नवीन कुमार दुबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सेवा प्रदाता कंपनी महीस इंफोटेक के प्रतिनिधियों की भी सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने नवचयनित ईसीसीई एजुकेटरों को उनके दायित्वों के प्रति सजग, समर्पित और गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। अभ्यर्थियों ने भी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.