235 लीटर देशी शराब नष्ट, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
औरैया, मई 29 -- अजीतमल। कोतवाली परिसर में शुक्रवार को प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 235 लीटर देशी शराब को नष्ट कराया। कार्रवाई नायब तहसीलदार अशोक कुमार की मौजूदगी में संपन्न हुई। क्षेत्राधिकारी मनोज गंगवार के निर्देशन में हुई कार्रवाई के दौरान कोतवाली पुलिस भी मौजूद रही। कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि विभिन्न अभियोगों में बरामद की गई 235 लीटर देशी शराब को नियमानुसार नष्ट कराया गया। उन्होंने बताया कि पूरी कार्रवाई प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई। इस दौरान पुलिसकर्मी और संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.